MS Dhoni Kevin Pietersen Wicket: महेंद्र सिंह धोनी और केविन पीटरसन से जुड़ा एक किस्सा काफी मशहूर है। दरअसल, साल 2017 में आईपीएल के सीजन के दौरान केविन पीटरसन बतौर कमेंटेटर टूर्नामेंट से जुड़े थे। इसी बीच राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के मुकाबले के दौरान उन्होंने मनोज तिवारी से ईयर माइक पर बातचीत करते हुए उनसे धोनी को यह बताने को कहा था कि वह धोनी से अच्छा गोल्फ खेलते हैं।
मनोज तिवारी ने केविन पीटरसन को सुना और मुकाबले के बीच धोनी के पास जाकर इंग्लिश खिलाड़ी का संदेश सुना दिया। यहां धोनी ने तुंरत इस घटना पर रिएक्ट किया और मनोज तिवारी से केविन पीटरसन को यह बताने को कहा कि वह आज भी उनकी पहली टेस्ट विकेट हैं। धोनी ने यहां साल 2011 में इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए लॉर्ड्स टेस्ट मैच को याद किया था, लेकिन सवाल यह है कि क्या धोनी ने सचमुच केविन पीटरसन को आउट किया और क्या वह धोनी की पहली टेस्ट विकेट हैं?
The evidence is CLEAR! I was NOT Dhoni’s first Test wicket.
— Kevin Pietersen (@KP24) May 16, 2023
Nice ball though, MS!
Thanks for sending this through, @SkyCricket pic.twitter.com/XFxJOZG4me
अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि खुद केविन पीटरसन ने हाल ही में अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके महेंद्र सिंह धोनी को गलत या कहें झूठा साबित किया है। जी हां, धोनी ने टेस्ट में केविन पीटरसन को आउट नहीं किया था। यहां तक धोनी के नाम टेस्ट क्रिकेट में कोई भी विकेट दर्ज नहीं है।
MS Dhoni c Cook b Pietersen pic.twitter.com/UdtXJH37xM
— Kevin Pietersen (@KP24) May 17, 2023