IND vs AFG One-off Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां खेल के पहले दिन शनिवार, 07 जून को भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल (KL Rahul) सस्ते में आउट होने से बाल-बाल बचे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, केएल राहुल को ये जीवनदान भारतीय टीम की पहली इनिंग के 11वें ओवर में देखने को मिला। अफगानिस्तान के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जियाउर्रहमान करने आए थे जिनकी पहली ही गेंद पर केएल राहुल चमका खा गए और वो बॉल उनके बैट का ऐज लेकर सीधा विकेटकीपर के हाथों में गया।
ध्यान दें कि इस दौरान विकेटकीपर ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने उन्हें पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया। यहां अफगानी टीम अंपायर के फैसले को चैलेंज करके रिव्यू ले सकती थी, हालांकि उन्होंने भी ऐसा नहीं किया और केएल राहुल जो कि आउट हो सकते थे, वो पूरी तरह बच गए। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।