Kusal Mendis Unlucky Dismissal Video: कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) की कैप्टेंसी वाली श्रीलंका ने ODI Tri Series 2026 के पांचवें मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। हालांकि इसी बीच लंकाई कप्तान कुसल मेंडिस अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए। वो अनलकी तरीके से आउट हुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना श्रीलंका की पारी के 9वें ओवर में घटी। पाकिस्तान के लिए बाएं हाथ के स्पिनर अराफत मिन्हास गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने पांचवीं गेंद गुथ लेंथ पर डिलीवर की और कुसल मेंडिस को फंसाया। यहां कुसल मेंडिस रूम बनाकर शॉट खेलना चाहते थे और उन्होंने इसी कोशिश में गलती कर दी।
वो बॉल को टाइम नहीं कर पाए जिसके बाद किस्मत ने भी उनका साथ छोड़ दिया। हुआ ऐसा कि मिन्हास की बॉल मेंडिस के बैट से टकराने के बाद जमीन से टकराई और फिर सीधा स्टंप्स की तरफ चली गई। यहां मेंडिस गेंद को ताकते रह गए और वो सीधा स्टंप्स पर जाकर लगी। तो ऐसे कुसल मेंडिस (6 गेंदों पर 8 रन) ने अपना विकेट खोया। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।