श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyer) शॉर्ट बॉल के सामने संघर्ष करते हैं और उनकी ये कमजोरी दुनिया से छिपी नहीं है। वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में भी श्रेयस ने शॉर्ट बॉल के आगे ही घुटने टेके। उनका विकेट न्यूजीलैंड के 6 फीट 8 इंच लंबे ऑलराउंडर काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) ने लिया। जेमीसन ने श्रेयस को डराकर आउट किया।
ये घटना Team India की पारी के 20वें ओवर में घटी। श्रेयस अय्यर मैदान पर सेट हो गए थे और 40 प्लस बॉल खेलकर 30 रन बना चुके थे। इसी बीच काइल जेमीसन ने उन्हें अपनी आग उगलती शॉर्ट बॉल से सरप्राइज किया। जेमीसन ने ये बॉल 136 Kph की रफ्तार से फेंका जो कि पिच से टकराने के बाद श्रेयस अय्यर के लिए अंदर की ओर आई।
यहां श्रेयस पूरी तरह ब्लैंक हो गए। वो बेहद ही अजीब पॉजिशन में थे। ऐसे में श्रेयस, न तो गेंद से बच पाए और न ही सही तरीके से अपना हाथ हटा सके। इसी मौके पर गेंद उनके बैट के ऊपरी किनारे से टकराई और फिर सीधा विकेटकीपर टॉम लैथम के हाथों में चली गई।