Sunil Gavaskar Dance Video: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कैप्टेंसी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते रविवार, 08 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के फाइनल में न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) को 96 रनों से मात देकर चैंपियन का टाइटल डिफेंड किया। गौरतलब है कि टीम इंडिया को एक बार फिर चैंपियन बनता देख 76 साल के लीजेंड सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) खुशी से झूम उठे और किसी छोटे बच्चे की तरफ डांस करते नज़र आए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। खुद स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से सुनील गावस्कर का एक 11 सेकेंड का वीडियो साझा किया है जिसमें वो टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद दिल खोलकर नाचते कैमरे में कैद हुए हैं। आप ये दिल खुश करने वाला पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।
जान लें कि सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने 1971 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी और 1987 में इंग्लैंड के सामने वानखेड़े के मैदान पर अपना आखिरी मुकाबला खेला था। उनके नाम 125 टेस्ट में 10,122 रन और 108 वनडे में 3,092 रन दर्ज हैं। वो आज भी एक एक्सपर्ट और कमेंटेटर के तौर पर क्रिकेट से जुड़े हुए हैं।