Manav Suthar Bowled Rahmat Shah Video: भारतीय टीम के 23 साल के ऑलराउंडर मानव सुथार (Manav Suthar) ने मुल्लांपुर के मैदान (IND vs AFG One-off Test) पर बेहद ही शानदार टेस्ट डेब्यू किया और अफगानिस्तान की पहली इनिंग में 6 विकेट चटका डाले। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने अफगानिस्तान के लिए इनिंग में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहमत शाह (Rahmat Shah) को भी आईना दिखाया और उन्हें क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा।
दरअसल, ये घटना अफगानिस्तान की इनिंग के 58वें ओवर में घटी। 32 साल के रहमत शाह एक छोर संभालकर बैटिंग कर रहे थे और 60 रन जोड़ चुके थे। ऐसे में अब उन्होंने मानव सुथार की गेंदों पर भी बेखौफ अंदाज़ में स्वीप शॉट खेलते हुए चौके जड़ने का मन बनाया। बस यहां पर ही वो गलती कर बैठे।
ध्यान दें कि जब मानव अपने कोटे का 22वां ओवर करने आए तब उन्होंने रहमत शाह के इरादे पहले ही भांप लिए और ओवर का दूसरा गेंद लेग स्टंप पर डिलीवर किया। इस गेंद पर रहमत स्वीप शॉट खेलने गए और आखिर में चकमा खाकर क्लीन बोल्ड हो बैठे। ऐसे आउट होने के बाद वो काफी शॉक थे। BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।