Mohammad Rizwan Catch Video: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (WI vs PAK 2nd Test) पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के पहले दिन कैरेबियाई टीम ने 74 ओवर में 5 विकेट खोकर 239 रन बनाए। इसी बीच पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने विकेट के पीछे केवम हॉज (Kavem Hodge) का एक शानदार कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना वेस्टइंडीज की पहली पारी के 26वें में घटी। पाकिस्तान के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ साजिद खान करने आए थे जिन्होंने अपनी चौथी गेंद पर कैरेबियाई बल्लेबाज़ को फंसाया। उन्होंने ये बॉल ऑफ साइड में डिलीवर करके टर्न कराया था जिस पर केवम हॉज फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर बैठे।
इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक नज़ारा था। साजिद की गेंद केवम हॉज के हाथ से टकराकर विकेट के पीछे गई जहां मोहम्मद रिज़वान ने बेहद ही चतुराई और तेजी से कैच को लपका। वो केवम हॉज के शॉट को देखकर पहले ही बाएं तरफ चले गए थे जिसके चलते उन्होंने गेंद को आसानी से लपक लिया।