Mohammad Saleem Bowled Dhruv Jurel Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला (IND Vs AFG One-off Test) मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां खेल के दूसरे दिन मेजबान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) सिर्फ 20 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि उनका विकेट अफगानी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सलीम (Mohammad Saleem) ने झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये घटना भारतीय टीम की पहली इनिंग के 102वें ओवर में घटी। यहां मोहम्मद सलीम अफगानिस्तान के लिए अपना 18वां ओवर डालने थे जिसकी पांचवीं गेंद पर उन्होंने ऑफ स्टंप को टारगेट करके बॉल डिलीवर किया। इसी गेंद पर ध्रुव जुरेल पूरी तरह चकमा खा गए और उन्होंने बिना कोई शॉट खेले गेंद को छोड़ दिया।
इसके बाद होना क्या। सलीम के हाथ से निकली गेंद पिच से टकराकर बल्लेबाज़ की तरफ थोड़ा अंदर की ओर आई और फिर वो सीधा ऑफ स्टंप से जाकर टकराई। इस तरह ध्रुव जुरेल बोल्ड हुए। ऐसे आउट होने के बाद वो पूरी तरह हैरान और निराश थे जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।