भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 (WTC Final 2023) इंग्लैंड के द ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने 121 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके बाद स्मिथ को शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंद पर फंसाकर आउट किया, लेकिन इससे पहले मैदान पर स्मिथ और मोहम्मद सिराज के बीच एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज को अटैक पर लगाया था। यहां स्टीव स्मिथ ने सिराज की गेंद पर एक के बाद एक दो लगातार चौके जड़ दिये।यहां सिराज तिलमिला गए। इसी बीच जब सिराज अपने ओवर की चौथी गेंद भागने दौड़े तभी स्मिथ अपनी क्रीज से हट गए और उन्होंने गेंदबाज़ को रुकने का इशारा किया। सिराज स्मिथ की हरकत से और भी ज्यादा गुस्सा हो गए जिसके बाद उन्होंने गेंद बल्लेबाज़ की तरफ फेंककर अपना गुस्सा दिखाया।
Siraj got no chill pic.twitter.com/ui4DyobB70
— W. (@CFCstorm_) June 8, 2023
इतना ही नहीं, स्टीव स्मिथ ने जब गेंदबाज़ को अपनी समस्या बतानी चाही तब भी सिराज का गुस्सा ठंडा होता नज़र नहीं आया। यहां सिराज वापस लौटते समय भी स्टीव को कुछ बोलते नज़र आए। यही वजह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि क्रिकेट फैंस सिराज की हरकत पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि इस घटना के बाद मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलवाई और ट्रेविस हेड को 163 रनों के निजी स्कोर पर विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन वापस भेजा।