चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चाणक्य वाला दिमाग रखते हैं। क्रिकेट के मैदान पर वह इसके कई सबूत भी दे चुके हैं और अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। दरअसल, आईपीएल 2023 के 29वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती थी। इस मैच के दौरान थाला धोनी ने अपने गेंदबाज़ों का इस्तेमाल कुछ इस तरह किया कि सितारों से सजी एसआरएच की टीम 20 ओवर में सिर्फ 134 रन ही बना सकी। इतना ही नहीं, हैरदाबाद की इनिंग की आखिरी गेंद पर धोनी ने महज एक रन बचाने के लिए भी चक्रव्यूह रच दिया।
माही से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में धोनी को विकेट के पीछे खड़े विकेट पर निशाना साधने की प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, सनराइजर्स की इनिंग की आखिरी गेंद पर माही यह जानते थे कि अगर बल्लेबाज़ गेंद मिस करता है तो ऐसे में नॉन स्ट्राइकर जरूर तेजी से दौड़कर एक रन चुराना चाहेगा। ऐसे में माही ने पहले ही अपना एक ग्लव्स उतार लिया।
जैसा CSK के कप्तान का अंदाजा था हुआ भी वैसा ही। बल्लेबाज़ ने गेंद को मिस किया और नॉन स्ट्राइकर से वाशिंगटन सुंदर रन चुराने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी ने गेंद को पकड़ा और तुरंत अपनी सटीक थ्रो से स्टंप और बेल्स उड़ा दिये। सुंदर आउट हो चुके थे और यह नजारा देखकर एक बार भी माही नाम की गुंज मैदान पर तेज हो चुकी थी। अब सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Just watch it. Gloves off, throwing practice…#MSDhoni इंसान है या कंप्यूटर. pic.twitter.com/w8t34Fst0G
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) April 22, 2023