MS Dhoni Six: चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार (30 अप्रैल) को कप्तान एमएस धोनी का विंटेज अवतार देखने को मिला है। जी हां, एक बार फिर बार मैदान पर माही आए और उन्होंने बिना समय गंवाए ऐसे छक्के लगाए जिसे देखकर क्रिकेट फैंस का दिन बन गया। महेंद्र सिंह धोनी के बैट से पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 गेंदों पर 2 छक्के निकले जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
धोनी के यह छक्के चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिले। वह रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद मैदान पर आए थे तो मैदान पर आते ही उन्होंने आक्रमक अंदाज में रन बनाना शुरू कर दिया। पंजाब किंग्स के लिए सैम करन गेंदबाज़ी कर रहे थे। धोनी को सामने देखकर करन ने गेंद उनसे दूर रखनी चाही, लेकिन यहां माही तैयार थे और उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से गेंद को छक्के के लिए भेज दिया।
MS dhoni mass Six at Anbuden#CSKvsPBKS #MSDhoni pic.twitter.com/SsRrLewKog
— Vishal (@Fans4AlexZverev) April 30, 2023
इसके बाद सैम एक बार फिर गलती कर बैठे। इस बार पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ ने धोनी को गिफ्ट देते हुए फुल टॉस गेंद डिलीवर कर दी थी। धोनी ने मौके को दोनों हाथों से स्वीकारा और इस बार मिडविकेट के ऊपर से जोरदार छक्का लगा दिया। महेंद्र सिंह धोनी के छक्के देखकर एक तरफ जहां चिदंबरम स्टेडियम धोनी-धोनी के नाम के नारों से गूंज उठा, वहीं दूसरी तरफ सुपर किंग्स ने भी 200 का आंकड़ा छू लिया।
Last Ball Six and Whole Stadium Erupts
— ashMSDIAN (@ashMSDIAN7) April 30, 2023
MS Dhoni God Of Cricket pic.twitter.com/4MnBJtb2r1