Nahid Rana Bowled Mohammad Rizwan Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) मंगलवार, 12 मई को ढाका टेस्ट (BAN vs PAK 1st Test) के पांचवें दिन पाकिस्तान की दूसरी इनिंग में 46 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि उन्हें 23 साल के बांग्लादेशी तेज गेंदबाज़ नाहिद राणा (Nahid Rana) ने क्लीन बोल्ड करके आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना पाकिस्तान की इनिंग के 47वें ओवर में घटी। यहां 23 साल के नाहिद राणा अपना सातवां ओवर डालने आए थे जिन्होंने अपनी दूसरी गेंद 147.2 Kph की रफ्तार से एक इनस्विंगर डिलीवर की। बस इतना ही था कि मोहम्मद रिज़वान के तो तोते ही उड़ गए और उन्होंने गेंद को मिस जज करते हुए छोड़ने का फैसला किया।
यहां मोहम्मद रिज़वान ने अपना बैट हवा में उठाकर स्टंप्स दिखा दिए थे, जिसके बाद नाहिद राणा के हाथों से निकला बॉल आग उगलते हुए मोहम्मद रिज़वान के करीब से गुजरा और फिर सीधा स्टंप्स से टकराया। इस तरह मोहम्मद रिज़वान क्लीन बोल्ड होकर आउट हुए और फिर पूरी तरह हैरत में नज़र आए। बांग्लादेश क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।