Nathan Ellis Yorker James Coles Wicket Video: द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 20वां मुकाबला बीते मंगलवार, 04 अगस्त को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां सनराइजर्स लीड्स (Sunrisers Leeds) ने 241 रन डिफेंड करके लंदन स्पिरिट (London Spirit) को 37 रनों से मात दी। इसी बीच SUL के तेज गेंदबाज़ नाथन एलिस (Nathan Ellis) ने अपनी सटीक यॉर्कर से विपक्षी बल्लेबाज़ जेम्स कोल्स (James Coles) के तोते उड़ाए और उन्हें LBW करके आउट किया।
ये घटना लंदन स्पिरिट की पारी की 20वीं गेंद पर घटी। यहां सनराइजर्स लीड्स के लिए नाथन एलिस गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने 22 साल के जेम्स कोल्स को सरप्राइज करने के लिए अचानक ही शानदार यॉर्कर डाला। उन्होंने जेम्स कोल्स के जूते को निशाना बनाकर ऑफ स्टंप की लाइन पर गेंद फेंका था।
गौरतलब है कि जेम्स कोल्स अपनी तीसरी ही गेंद खेल रहे थे और नाथन एलिस की ऐसी किसी भी गेंद के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में होना क्या था, वो गेंद को बैट से टच ही नहीं कर पाए और आखिर में बैलेंस खोकर औंधे मुंह जमीन पर ही गिर गए।