Prasidh Krishna Deadly Bouncer Kamil Mishara Wicket Video: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna Deadly) अपनी तेज तर्रार गेंदों के लिए जाने जाते हैं और विपक्षी बल्लेबाज़ों को रफ्तार से डराकर आउट करते हैं। कोलंबो टेस्ट (SL vs IND 2nd Test) के तीसरे दिन भी ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज़ कामिल मिशारा (Kamil Mishara) को खतरनाक बाउंसर से डराकर आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये घटना श्रीलंका की पहली पारी के नवें ओवर में घटी। कामिल मिशारा संभलकर बैटिंग कर रहे थे और 24 गेंद खेलकर 19 रन बना चुके थे। तभी प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी तीसरी गेंद डालते हुए उन्हें एक डेडली बाउंसर से सरप्राइज किया। कृष्णा की ये गेंद पिच से टकराकर तेजी से बल्लेबाज़ की तरफ गई जिसका श्रीलंकाई खिलाड़ी पर कोई जवाब नहीं था।
ऐसे में होना क्या था, कामिल मिशारा ठीक से गेंद को खेल नहीं पाए और संघर्ष करते हुए उस पर अपने बैट का ऐज लगा बैठे। इसके बाद वो गेंद सीधा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में गई और टीम इंडिया को बड़ा विकेट मिल गया। Sony Sports ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।