Prasidh Krishna Vs Rahmanullah Gurbaz Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (IND vs AFG 3rd ODI) शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम अफगानिस्तान को पहला झटका रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) के रूप में लगा है। गौरतलब है कि उनका विकेट भारतीय तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने झटका जिनकी गेंद पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने स्लिप पर फील्डिंग करके शानदार कैच लिया।
दरअसल, ये पूरी घटना अफगानिस्तान की इनिंग के दूसरे ओवर में घटी। भारत के लिए ये ओवर 30 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा करने आए थे जो कि अपनी पहली ही गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज़ को घुटने पर ले आए। उन्होंने ये बॉल ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया था जिस पर गुरबाज़ ने खड़े-खड़े शॉट खेलने की गलती की।
इसके बाद होना क्या था, वो बॉल सीधा गुरबाज़ के बैट के बाहरी किनारे से टकराया और फिर सीधा फर्स्ट स्लिप पर तैनात खिलाड़ी रोहित शर्मा के हाथों में गया। तो इस तरह अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़, प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर आउट हुए और 7 गेंदों पर 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। आप नीचे इस घटना का वीडियो भी देख सकते हो।