Prasidh Krishna Viral Video: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने शनिवार, 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले (IND vs AFG 3rd ODI) में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने अपनी फील्डिंग से भी फैंस का दिल जीता और बाउंड्री के पास अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई (Azmatullah Omarzai) का एक बेहद ही शानदार कैच लपका।
दरअसल, ये घटना अफगानिस्तान की इनिंग के 29वें ओवर में घटी। भारत के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई ने पुल शॉट खेलकर छक्का मारने की कोशिश की। ध्यान दें कि यहां पर ही उनसे गलती हुई और वो बॉल को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाए।
ऐसे में होना क्या था, वो बॉल हवा में उड़ते हुए सीधा फाइन लेग की तरफ गई जहां प्रसिद्ध कृष्णा ने जमीन के बेहद करीब कैच लपका। खास बात तो ये है कि इसी दौरान प्रसिद्ध के हाथ से बॉल छूट गया और अचानक हवा में उड़ गया। हालांकि इसके बावजूद प्रसिद्ध ने कोई गलती नहीं की और स्वैग से ये कैच पूरा कर लिया। तो ऐसे अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई 56 गेंदों पर 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।