Prince Yadav Bowled Ishan Kishan Video: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के युवा तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव (Prince Yadav) अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी से विपक्षी बल्लेबाज़ों पर कहर बरपाते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 10वें मुकाबले में प्रिंस यादव ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कैप्टन ईशान किशन (Ishan Kishan) को बोल्ड करके आउट किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना सनराइजर्स हैदराबाद की इनिंग के तीसरे ही ओवर में घटी। यहां LSG के कैप्टन ऋषभ पंत ने 24 साल के तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव को अटैक पर लगाया था जिन्होंने अपने पहले ही ओवर की तीसरी बॉल पर ईशान किशन को सरप्राइज किया और उनका ऑफ स्टंप उखाड़ दिया।
IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो फैंस के साथ साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रिंस ये बॉल 134.9 KPH की स्पीड से ऑफ स्टंप की लाइन पर डिलीवर करते हैं जो कि पिच से टकराने के बाद स्विंग होकर सीधा रह जाती है और आखिरी में ईशान किशन को चकमा देकर सीधा स्टंप से टकराती है।