इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ संघर्ष करते नज़र आए। इस सीजन पृथ्वी के बैट से रन नहीं निकले जिस वजह से उन्हें कप्तान डेविड वॉर्नर ने ड्रॉप किया, हालांकि अब पृथ्वी को एक बार फिर मौका दिया गया है। आईपीएल 2023 के 64वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ पृथ्वी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने हैं और यहां उन्होंने एक अच्छी शुरुआत की।
अपनी फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ का बल्ला पंजाब किंग्स के खिलाफ गरजा है। इसी बीच उन्होंने विपक्षी टीम के मुख्य गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह को निशाने पर लिया। पृथ्वी और अर्शदीप दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के 5वें ओवर में आमने-सामने थे, यहां पहली गेंद पर अर्शदीप ने पृथ्वी को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डिलीवर करके चमका दिया, लेकिन इसके बाद अर्शदीप पर पृथ्वी भारी नज़र आए।
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अगली तीन गेंदों पर पृथ्वी ने अर्शदीप को बचने का मौका नहीं दिया। शॉ ने पहले पुल शॉट और फिर फ्लिक शॉट खेलकर अर्शदीप की गेंदों पर चौका मारा और फिर चौथी गेंद पर शॉ ने एक कड़क पुल शॉट के साथ पूरे छह रन बटोर लिये। इस युवा बल्लेबाज़ के यह शॉट देखकर कोई भी यह बता सकता है कि कहीं ना कहीं पृथ्वी अपने पुराने रंग में लौट चुके हैं।
The must go on
— JioCinema (@JioCinema) May 17, 2023
Prithvi looks at his explosive best in Dharamsala #PBKSvDC #TATAIPL #IPLonJioCinema #EveryGameMatters | @PrithviShaw @DelhiCapitals pic.twitter.com/sWnZPuApJU