Rahul Tripathi 104m Six: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के 65वें मुकाबले के दौरान विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी करते हुए 76 रनों की पारी खेली है। मुंबई के खिलाफ राहुल के बैट से फैंस को तीन छक्के देखने को मिले, लेकिन इस बल्लेबाज़ के बैट से डेनियल सैम्स के खिलाफ निकला छक्का बेहद ही दर्शनीय था जो कि 104 मीटर की दूरी पर जाकर गिरा।
जी हां, आईपीएल में एक बार फिर फैंस को मॉन्स्टर छक्का देखने को मिला है जो कि मुंबई के खिलाफ राहुल त्रिपाठी के बल्ले से निकला। ये घटना हैदराबाद की पारी के 16वें ओवर की है। मैदान पर राहुल और पूरन की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी। मुंबई के लिए डेनियस सैम्स अपना आखिरी ओवर करने आए थे।
सैम्स ने ओवर की तीसरी गेंद लेंथ पर डिलीवर की और राहुल त्रिपाठी पहले से उसके खिलाफ हवाई फायर करने का मन बना चुके थे। सैम्स की यह गेंद उनके हाथ से 130.1 kph की स्पीड से निकली थी, जिसके बाद राहुल ने बैट का फुल फेस दिखाकर भरपूर ताकत से सामने की तरह शॉट लगाया।