Rishabh Pant Monsters Six Video: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बीते रविवार, 23 अगस्त को कोलंबो टेस्ट के पहले दिन श्रीलंकाई तेज गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा (Lahiru Kumara) की शॉर्ट गेंद पर चोटिल हो गए थे। वो पुल शॉट खेलने की कोशिश में नाकाम हुए थे जिसके बाद गेंद उनकी कलाई की हड्डी पर लगी थी। इस घटना के बाद वो बेहद दर्द में थे जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। गौरतलब है कि खेल के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने मैदान पर वापसी की और लाहिरू कुमारा से बदला लिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ऋषभ पंत ने कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन लाहिरू कुमार को आईना दिखाया और उनकी एक शॉर्ट गेंद पर ही गगनचुंबी छक्का मारा। उनका ये सिक्स इतना दमदार था कि गेंद स्टेडियम की छत से टकराई और एक सोलर पैनल को तोड़ते हुए बाहर चली गई। ये घटना भारतीय पारी के 58वें ओवर में घटी जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
ऋषभ पंत ने तोड़ा शुभमन गिल का रिकॉर्ड: कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन के लंच तक ऋषभ पंत 88 गेंदों पर 6 चौके 2 छक्के लगाकर नाबाद 63 रन बना चुके हैं। इसी के साथ उन्होंने शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा है और वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने WTC में 2,948 रन पूरे कर लिए हैं।