Rishabh Pant Monsters Six Against Lahiru Kumara Video: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने मंगलवार, 18 अगस्त को गॉल टेस्ट (SL vs IND 1st Test) के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में अर्धशतक ठोकते हुए 66 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसी बीच उन्होंने विपक्षी तेज गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा (Lahiru Kumara) के होश उड़ा दिए और उन्हें स्टेडियम पार छक्का मारा।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना भारतीय टीम की दूसरी पारी के 27वें ओवर में घटी। ये ओवर श्रीलंका के लिए लाहिरू कुमारा कर रहे थे जिन्होंने पहला गेंद 133.4 kph की रफ्तार से ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर डिलीवर किया। इतना ही नहीं था कि ये बॉल देखकर ऋषभ पंत की आंखें चमक गई।
वो ये गेंद खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले और लेग साइड की ओर चले गए। इससे उन्हें अपने हाथ खोलने की पूरी जगह मिल गई और उन्होंने जोरदार बल्ला घुमाते हुए गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से सीधे स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। Star Sports ने खुद अपने एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।