भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से हिटमैन का एक खास वीडियो साझा किया है जो कि सभी क्रिकेट फैंस का दिल जीत लेगा। दरअसल, इस वीडियो में रोहित शर्मा एक स्पेशल फैन से मिलते नज़र आए हैं।
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का जो वीडियो शेयर किया है उसमें सबसे पहले सूर्यकुमार यादव कुछ फैंस के साथ फोटों खिंचवाते नज़र आए हैं। यहां एक दिव्यांग फैन सूर्यकुमार यादव को रोहित शर्मा से मिलने की अपनी दिली इच्छा जाहिर करता है।
सूर्यकुमार यादव स्पेशल फैन की फरमाइश सुनकर तुरंत रिएक्ट करते हैं और रोहित शर्मा के पास ये संदेश लेकर पहुंच जाते हैं। हिटमैन भी यहां स्पेशल फैन को निराश नहीं करते और तुरंत उनसे मिलने के लिए पहुंच जाते हैं। रोहित सिर्फ स्पेशल फैन से मिलते ही नहीं, बल्कि उनके हाथ फोटो भी क्लिक करवाते हैं और उन्हें टी शर्ट पर एक ऑटोग्राफ भी देते हैं। यही वजह है अब हिटमैन का ये अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
Wholesome content alert #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians | @surya_14kumar | @ImRo45 pic.twitter.com/iqg5Us4kT7
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 30, 2024