Rovman Powell Six: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का क्वालीफायर-2 बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां Jamaica Kingsmen के कप्तान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) ने महज़ 17 गेंदों पर नाबाद 40 रनों की तूफानी पारी खेलकर फैंस का मनोरंजन किया। रोवमैन पॉवेल ने Guyana Amazon Warriors के गेंदबाज़ों की 235.29 की स्ट्राइक रेट कुटाई की और 2 चौके 4 छक्के ठोके। गौरतलब है कि इसी बीच उनके बैट से दो बेहद ही लंबे गगनचुंबी छक्के देखने को मिले जो कि सीधा स्टेडियम की छत पर जाकर गिरे।
पॉवेल ने मारे मॉन्स्टर छक्के: पॉवेल का पहला मॉन्स्टर छक्का जमैका किंग्समेन की पारी के 17वें ओवर में देखने को मिला। गुयाना अमज़ेन वॉरियर्स के लिए स्पिन गेंदबाज़ खाली पायरे गेंदबाज़ी कर रहे थे जिनकी पहली ही गेंद पर पॉवेल ने अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से लंबा छक्का मारा। उनके बैट से टकराने के बाद गेंद हवा में गोली की रफ्तार से भागी और स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी।
इसके बाद पॉवेल का दूसरा मॉन्स्टर छक्का जमैका की पारी के 19वें ओवर में देखने को मिला। ये ओवर गुयाना के लिए तेज गेंदबाज़ शमर जोसेफ करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर पॉवेल ने एक बेहद ही खूबसूरत फ्लिक शॉट खेला। उन्होंने गेंद को शानदार टाइम किया था जिसके बाद वो सीधा स्टेडियम की छत पर गिरी। CPL ने इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।