Tilak Varma Video: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल (Duleep Trophy 2026) चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के चौथे दिन बुधवार, 09 सितंबर को South Zone के कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) का दिल टूटा। वो East Zone के खिलाफ बड़े मुकाबले में अपनी सेंचुरी से ठीक एक रन पहले आउट हुए जिसके बाद उनके चेहरे पर निराशा दिखी।
शतक से चूके तिलक वर्मा: चेन्नई के मैदान पर तिलक वर्मा साउथ जोन के लिए नंबर-5 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे और उन्होंने 211 गेंदों पर 9 चौके लगाकर 99 रनों की पारी खेली। वो बेहद ही जिम्मेदारी से बैटिंग कर रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ से उन्हें किसी भी दूसरे बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिल रहा था।
एक समय ऐसा आ गया था कि तिलक 99 रनों के निजी स्कोर पर थे और टीम के 9 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में तिलक पर प्रेशर बढ़ गया और इसी कारण उनसे बड़ी गलती हो गई। उन्होंने साउथ जोन की पारी के 108वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद कौनैन कुरैशी को अटैक किया और सामने की तरफ तेज शॉट मारने की कोशिश की। वो गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंदबाज़ को ही कैच दे बैठे।