Tim David Batting: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में अपने बल्ले से धमाल मचाने को तैयार हैं। दाएं हाथ का यह आक्रमक खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन में खूब धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर डेविड का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह आईपीएल शुरू होने से पहले अपने बल्ले का दम दिखाते नज़र आए हैं।
यह वीडियो खुद मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा किया गया है जिसमें टिम डेविड तूफानी बल्लेबाज़ी करते देखे जा सकते हैं। डेविड एक आक्रमक बल्लेबाज़ हैं और इस वीडियो में भी वह अपना यही रूप दिखाते कैमरे में कैद हुए हैं। डेविड ने पहली गेंद पर जोरदार अंदाज में बल्ला घुमाकर चौका जड़ा और फिर अगली चार गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़ दिये। कुल मिलाकर यहां इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने छह गेंदों पर 23 रन लूटे। डेविड का यह वीडियो विपक्षी खेमें में दहशत का माहौल बनाने के लिए काफी है क्योंकि यह खिलाड़ी अकेले अपने दम पर मैच पलट सकता है।
बता दें कि मुंबई इंडियंस के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड आईपीएल से एक प्लेयर के तौर पर संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में MI यह चाहेगी कि टिम डेविड टीम में वही भूमिका निभाएं जो कि पोलार्ड निभाया करते थे। टिम डेविड का बल्लेबाज़ी अंदाज भी काफी मायनों में पोलार्ड से मिलता है, ऐसे में वह मुंबई इंडियंस की टीम में पोलार्ड को रिप्लेस करने के लिए सबसे बेहतर ऑप्शन होंगे।
तोड़-फोड़ at Wankhede #OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @timdavid8 MI TV pic.twitter.com/R5IYZQoLDy
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 31, 2023