Kieron Pollard Nehal Wadhera Challenge Video: वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार बल्लेबाज़ कीरोन पोलार्ड इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास ले चुके हैं। IPL 2023 में पोलार्ड ने बतौर खिलाड़ी हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन वह अब मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच के तौर पर इस कैश रिच लीग से जुड़े हुए हैं। भले ही पोलार्ड ने आईपीएल को एक बल्लेबाज़ के तौर पर अलविदा कह दिया है, लेकिन यह धाकड़ खिलाड़ी अब तक लंबे-लंबे छक्के मारना नहीं भूला है। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह नेट्स में बैटिंग करते हुए अपने अंदाज में छक्के मारते नज़र आए हैं।
नेहल वढेरा ने किया था चैलेंज
मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से 1 मिनट 12 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम के युवा खिलाड़ी नेहल वढेरा बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड को चैलेंज करते नज़र आ रहे हैं। वढेरा कैरेबियाई स्टार से कहते हैं कि आप मेरे ओवर में 2 छक्के नहीं मार पाओगे, लेकिन यहां पोलार्ड महज दो गेंदों में दो बड़े छक्के लगाकर इस युवा खिलाड़ी का भ्रम दूर कर देते हैं।
ball challenge #OneFamily #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #IPL2023 #TATAIPL @KieronPollard55 MI TV pic.twitter.com/OM6R4tmjpj
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 15, 2023