Virat Kohli Celebration Video: विराट कोहली (Virat Kohli) खेल के मैदान पर काफी कॉम्पिटेटिव रहते हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट का एक नया वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) का कैच पकड़ने के बाद बेहद एग्रेसिव सेलिब्रेशन करते दिखे हैं।
दरअसल, ये पूरी घटना IPL 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की इनिंग के 5वें ओवर में घटी। RCB के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर शुभमन गिल ने बॉल को बैट से मिडिल तो किया, लेकिन वो शॉट एक्स्ट्रा कवर पर तैनात दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की तरफ खेल बैठे।
इसके बाद होना क्या था 37 साल के विराट ने गोली की रफ्तार से भागी रही बॉल को अपने हाथों से रोक लिया और इसी के साथ शुभमन गिल की पारी पर विराम लगाया। इसके बाद तो उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था। विराट ने गेंद को जोर से जमीन पर पटका और फिर किसी शेर की तरह लहाड़ते नज़र आए। Star Sports ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।