Virat Kohli vs Harshal Patel Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते शनिवार, 28 मार्च को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ सलामी बल्लेबाज़ी करके 38 गेंदों पर नाबाद 69 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने विपक्षी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल (Harshal Patel) की जमकर कुटाई करके आरसीबी के लिए मैच फिनिश किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना RCB की इनिंग के 16वें ओवर में घटी। SRH के कैप्टन ईशान किशन ने ये ओवर डालने के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज़ हर्षल पटेल को बुलाया था जो कि उनके लिए कोटे का तीसरा ओवर ही था। गौर करें कि यहां से मेजबान टीम को जीत के लिए सिर्फ 17 रनों की दरकार थी, ऐसे में मैदान पर वेल सेट बैटर विराट कोहली ने हर्षल को पहली ही गेंद से टारगेट करके मैच फिनिश करने का मन बना लिया।
इसके बाद होना क्या था, विराट ने हर्षल पटेल की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑन की तरफ एक गज़ब का छक्का मारा और फिर अगली तीन गेंदों पर एक के बाद एक लगातार तीन चौके ठोककर पूरा मैच ही खत्म कर दिया। खास बात ये है कि इसी मुकाबले के दौरान विराट ने आईपीएल में रन चेज़ करते हुए अपने 4000 रन भी पूरे किए जो कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी दूसरे बल्लेबाज़ ने नहीं किया है। यहां लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो