Virat Kohli Teases Shubman Gill Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 34वें मुकाबले में बीते गुरुवार, 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम ने 18.5 ओवर में 206 रनों का लक्ष्य हासिल करके गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 5 विकेट से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि इसी बीच RCB के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) लाइव मैच के दौरान विपक्षी कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) से मज़े लेते कैमरे में कैद हुए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 14 सेकंड का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली गुजरात टाइटंस की बैटिंग के दौरान फील्डिंग करते समय शुभमन गिल को छेड़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट गुजरात के कैप्टन को देखकर अजीबोगरीब इशारे करते हैं, जिसे शुभमन गिल काफी इग्नोर करने की कोशिश करते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच बड़े भाई और छोटे भाई जैसा रिश्ता है, यही वज़ह है विराट अक्सर ही शुभमन गिल को छेड़ते नज़र आते हैं। दूसरी तरफ शुभमन, विराट को ना सिर्फ अपना बड़ा भाई, बल्कि अपना आइडल भी मानते हैं। वो विराट के कुछ फेवरेट जूनियर खिलाड़ियों में से एक हैं।