Virat Kohli Viral Video: रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कैप्टेंसी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने बीते मंगलवार, 26 मई को IPL 2026 के क्वालीफायर-1 में 254 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 92 रनों से मात दी और टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट हासिल किया। गौरतलब है कि इस मुकाबले के शुरू होने पहले एक बेहद ही मज़ेदार घटना घटी जिसमें RCB के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) पूरी गुजरात टाइटंस की स्क्वाड से मज़े लेते नज़र आए।
सोशल मीडिया पर विराट का एक आठ सेकंड का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वो क्वालीफायर-1 शुरू होने से पहले GT की स्क्वाड से मस्ती करते दिखे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गुजरात टाइटंस की टीम खेल के शुरू होने से पहले मैदान पर एक ग्रुप फोटो ले रही थी कि इसी बीच विराट को मस्ती सूझी और वो बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर विपक्षी टीम को अपने हाथ से मज़ाकिया इशारा करके 'बाबा जी का ठुल्लू' दिखाने लगे। आप नीचे ये पूरा वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि गुजरात टाइटंस के कैप्टन शुभमन गिल, विराट कोहली के पसंदीदा जूनियर में से एक हैं। यही वज़ह है, विराट अक्सर ही गिल से मैदान पर मस्ती करते देखे जाते हैं। गिल के अलावा GT की स्क्वाड में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो कि विराट के साथ काफी अच्छा संबंध रखते हैं या फिर उनके साथ लंबे समय से क्रिकेट खेलते आए हैं।