पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी होंगे IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल,सिर्फ 50 लाख रुपये है (Image Source: Google)
भारतीय क्रिकेटर और पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी (Manoj Tiwary Cricket) ने 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे। इस ऑक्शन के लिए कुल 590 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जिसमें 228 कैप्ड, 355 अनकैप्ड और 7 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं।
मनोज तिवारी ने अपने आईपीएल करियर में खेले गए 98 मैचों में 1695 रन बनाए हैं, जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और पंजाब किग्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच आईपीएल 2018 में पंजाब के लिए खेला था।
तिवारी ने इस ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है।