Advertisement
Advertisement

VIDEO : सिर्फ पंत ही नहीं पोलार्ड भी लगाते हैं एक हाथ से छक्का, देखिए वीडियो

आपने ऋषभ पंत को एक हाथ से कई बार छक्के लगाते हुए देखा होगा लेकिन कीरोन पोलार्ड भी पंत से पीछे नहीं हैं। वो भी एक हाथ से छक्का लगाते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement
Shubham Yadav
By Shubham Yadav August 22, 2022 • 12:10 PM
Cricket Image for VIDEO : सिर्फ पंत ही नहीं पोलार्ड भी लगाते हैं एक हाथ से छक्का, देखिए वीडियो
Cricket Image for VIDEO : सिर्फ पंत ही नहीं पोलार्ड भी लगाते हैं एक हाथ से छक्का, देखिए वीडियो (Image Source: Google)

हम सब ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को अक्सर एक हाथ से चौके-छक्के लगाते हुए देखा है लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि एक हाथ से छक्के सिर्फ ऋषभ पंत ही लगा सकते हैं तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में कीरोन पोलार्ड ने भी पंत की तरह एक हाथ से छक्का जड़कर फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

फैंस को ये छक्का लंदन स्पीरिट और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच खेले गए 20वें मुकाबले के दौरान देखने को मिला। हालांकि, इस मैच में पोलार्ड 7 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने लेकिन आउट होने से पहले उनका ये छक्का फैंस को पंत की याद दिला गया। पोलार्ड अपनी चौथी ही गेंद खेल रहे थे और तेज़ गेंदबाज़ ल्यूक वुड बॉलिंग कर रहे थे।

Trending


वुड ने पोलार्ड को ऑफ स्टंप के बाहर ओवरपिच गेंद डाली और पोलार्ड ने भी गेेंद को जमीन पर रखने की कोशिश नहीं की। उन्होंने लॉन्ग ऑफ की तरफ हवाई शॉट खेल दिया लेकिन इस दौरान उनका एक हाथ छूट गया और गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने में सिर्फ एक हाथ की ही ताकत लग पाई। लेकिन ये पोलार्ड की ताकत ही थी जिसने गेंद को छक्के के लिए भेज दिया।

इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो ट्रेंट रॉकेट्स ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। रॉकेट्स के लिए कॉलिन मुनरो ने आतिशी पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 67 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले।

Advertisement

Advertisement