पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर अपने साथी खिलाड़ियों के व्यवहार से नाराज हो गए। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 26 मार्च से शुरु हो रही PSL 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही वह एक अलग वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, बुधवार (25 मार्च) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वॉर्नर अपने साथी कप्तानों के व्यवहार से नाराज हो गए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब वॉर्नर एक सवाल का जवाब दे रहे थे, तभी पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी, सऊद शकील और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन आपस में बातचीत में व्यस्त थे। यह देखकर वॉर्नर को गुस्सा आ गया और उन्होंने बीच में ही उन्हें टोकते हुए कहा, “क्या हो रहा है जेंटलमैन? माफ कीजिए, यहां कुछ स्कूल किड्स बैठे हैं।”