WI vs PAK 1st Test, Day-2 Report: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद और टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बीते रविवार, 26 जुलाई को मुकाबले के दूसरे दिन पाकिस्तान ने पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 311 रनों पर समेटी और फिर दिन का खेल खत्म होने तक 48 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए।
शाई होप और केवम हॉज शतक से चूके: त्रिनिदाद टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत वेस्टइंडीज के लिए शाई होप और केवज हॉज की जोड़ी ने की जो कि टीम का स्कोर 194/3 से आगे बढ़ाने मैदान पर उतरे थे। केवम हॉज 83 रन बना चुके थे और अपने शतक के करीब थे, लेकिन वो दूसरे दिन अपनी पारी में सिर्फ एक ही जोड़ पाए और 183 गेंदों पर 84 के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। दूसरी तरफ शाई होप ने 39 रनों से अपनी पारी आगे बढ़ाई और 53 रन जोड़कर कुल 92 रन (182 गेंद) बनाए। शाई होप भी अपना शतक पूरा नहीं कर सके।
इसी बीच वेस्टइंडीज के दूसरे बल्लेबाज़ मैदान पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए और टीम 98.5 ओवर खेलकर 311 रनों पर ऑल आउट हो गई।