Advertisement
Advertisement
Advertisement

'दीपक चाहर 48 की उम्र में भी इतने फिट', बहन मालती चाहर ने विकिपीडिया को कहा शुक्रिया

भारत के तेज गेंदबाज़ और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई करने वाले दीपक चाहर आगामी आईपीएल सीज़न की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उससे पहले कुछ ऐसा हो गया है कि उनकी बहन मालती चाहर

Shubham Yadav
By Shubham Yadav January 30, 2021 • 12:32 PM
Cricket Image for 'दीपक चाहर 48 की उम्र में भी इतने फिट', बहन मालती चाहर ने विकिपीडिया को कहा शुक्रि
Cricket Image for 'दीपक चाहर 48 की उम्र में भी इतने फिट', बहन मालती चाहर ने विकिपीडिया को कहा शुक्रि (Image Credit : Cricketnmore)
Advertisement

भारत के तेज गेंदबाज़ और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई करने वाले दीपक चाहर आगामी आईपीएल सीज़न की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उससे पहले कुछ ऐसा हो गया है कि उनकी बहन मालती चाहर ने उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है।

दरअसल, विकिपीडिया ने दीपक चाहर की गलत उम्र दिखाकर उनकी बहन मालती को खुश होने का मौका दे दिया है। विकिपीडिया दीपक की उम्र 48 साल दिखा रहा है जबकि उनकी असली उम्र 28 साल है। दीपक का जन्म 7 अगस्त 1992 में हुआ था। विकिपीडिया की इस गलती के चलते मालती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपक और विकिपीडिया को टैग करके ट्रोल करने की कोशिश की है।

Trending


मालती ने विकिपीडिया की गलती का स्क्रीनशॉट लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, ‘विकिपीडिया की बदौलत ... आखिरकार दीपक मेरे से बड़े हैं। 48 की उम्र में भी इतना फिट खिलाड़ी।’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malti Chahar(Meenu)


Cricket Scorecard

Advertisement