Mitchell Starc IPL: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर फैंस के मन में सवाल घूम रहे हैं। सवाल है- 'क्या 2015 में आईपीएल छोड़ने के बाद 2023 में मिचेल स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी करेंगे? पिछले 7 सालों से मिचेल स्टार्क ने चोट और वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते आईपीएल यहां तक की बिग बैश लीग तक से दूरी बनाई हुई है। लेकिन, अब इस बात की काफी ज्यादा संभावना बन रही है कि मिचेल स्टार्क आईपीएल 2023 ऑक्शन में अपना नाम देने जा रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाना है। ऐसे में मिचेल स्टार्क इंडियन कंडिशन में खुदको ढालने के लिए ऑक्शन में अपना नाम दे सकते हैं। मिचेल स्टार्क का आईपीएल खेलना वर्ल्ड कप 2023 से पहले उनकी तैयारियों का एक हिस्सा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो फिर ऑक्शन में निश्चित रूप से कई टीमें उनपर बोली लगा सकती हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए इस बात की काफी ज्यादा संभावना बन रही है कि स्टार्क आईपीएल 2023 खेलने के लिए वापसी करेंगे।
2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा उन्हें 9.4 करोड़ रुपये में खरीद भी लिया गया था। हालांकि, आईपीएल सीज़न शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले चोटिल होने के कारण उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा। केकेआर 2019 आईपीएल के लिए भी मिचेल स्टार्क को खरीदना चाहती थी। लेकिन, अचानक स्टार्क ने अपना नाम वापस ले लिया था। हाल के वर्षों में स्टार्क ने आईपीएल से ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट को प्राथमिकता दी है।
