वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Womens T20 World Cup 2024) के 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को 9 रन से हरा दिया। इसी के साथ इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। इंडिया ने इस टूर्नामेंट में खेले 4 मैचों में से2 जीते है और 2 हारे है। ऑस्ट्रेलिया ने चारों जीते है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
अब इंडिया को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच पर निर्भर रहना पड़ेगा। न्यूज़ीलैंड अगर हारती है तो इंडिया को फायदा होगा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्रेस हैरिस ने सबसे ज्यादा 40(41) रन ग्रेस हैरिस ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके लगाए। एलिस पेरी ने 32(23) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। स्टैंड इन कप्तान ताहलिया मैकग्राथ ने 32(26) रन की पारी खेली। हैरिस और मैकग्राथ ने तीसरे विकेट के लिए 62(54) रन की साझेदारी निभाई। रेणुका ठाकुर सिंह और दीप्ति शर्मा ने इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपने नाम किये। एक-एक विकेट पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव के खाते में गया।