Advertisement
Advertisement
Advertisement

World Cup 2023: साउथ अफ्रीका की जीत में चमके डी कॉक, डुसेन और महाराज, न्यूज़ीलैंड को दी 190 रन की करारी हार

वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रन के विशाल अंतर से हरा दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap November 01, 2023 • 21:18 PM
World Cup 2023: साउथ अफ्रीका की जीत में चमके डी कॉक, डुसेन और महाराज, न्यूज़ीलैंड को दी 190 रन की करा
World Cup 2023: साउथ अफ्रीका की जीत में चमके डी कॉक, डुसेन और महाराज, न्यूज़ीलैंड को दी 190 रन की करा (Image Source: Google)
Advertisement

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 32वें मैच में रासी वैन डर डुसेन- क्विंटन डी कॉक के शतकों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से साउथ अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। ये न्यूज़ीलैंड की लगातार तीसरी हार है। इस मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जोकि पूरी तरह से गलत साबित हुआ। न्यूज़ीलैंड का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया। 

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 357 रन का स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन रासी वैन डर डुसेन ने बनाये। उन्होंने 118 गेंद में 9 चौको और 5 छक्कों की मदद से 133 रन की शतकीय पारी खेली। ये वर्ल्ड कप में उनका दूसरा शतक है। क्विंटन डी कॉक ने 116 गेंद में 10 चौको और 3 छक्कों की मदद से 114 रन की शतकीय पारी खेली। ये उनका वर्ल्ड कप में चौथा शतक है। 

Trending


डुसेन और डी कॉक ने दूसरे विकेट के लिए 200 (189) रन की साझेदारी निभाई। डेविड मिलर ने 30  गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मिलर और डुसेन ने 78 (43) रन जोड़े। कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट टिम साउदी के खाते में गए। एक विकेट ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम 35.3 ओवरों में 167 के स्कोर पर लुढ़क गयी। कीवी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाये। उन्होंने 50 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। विल यंग ने 37 गेंद में 5 चौको की मदद से 33 रन बनाये। डेरिल मिचेल ने 30 गेंद में 4 चौको की मदद से 24 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट केशव महाराज ने चटकाए। 3 विकेट मार्को यानसेन को मिले। 2 विकेट गेराल्ड कोएत्ज़ी और एक विकेट कागिसो रबाडा ने हासिल किया। 

न्यूज़ीलैंड की प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट। 

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। 


Cricket Scorecard

Advertisement