वर्ल्ड कप 2023 के चौथे मैच में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को क्विंटन डी कॉक, रासी वैन डेर डुसेन और एडेन मार्करम के शतकों की मदद से 102 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलंका, कुसल मेंडिस और दासुन शनाका ने अर्धशतकीय पारियां खेली लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन का विशाल स्कोर टांगा। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन रासी वैन डेर डुसेन ने बनाये। उन्होंने 110 गेंद में 13 चौको और 2 छक्कों की मदद से 108 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं एडेन मार्करम ने 54 गेंद में 14 चौको और 3 छक्कों की मदद से 106 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 49 गेंद में शतक जड़ा। यह वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज शतक है।
उनके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 84 गेंद का सामना करते हुए 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेली। डी कॉक और डुसेन ने 204 (174) रन की साझेदारी निभाई। मार्करम ने हेनरिक क्लासेन (20 गेंद में 32) के साथ 78 (36) रन की साझेदारी निभाई। अंत में मिलर ने 21 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 39 रन की पारी खेली। डुसेन और मार्करम ने 50 (39) रन की साझेदारी की। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट दिलशान मदुशंका ने हासिल किये। एक-एक विकेट कासुन राजिथा, दुनिथ वेल्लालागे और मथीशा पथिराना ने लिया।