Dale Steyn (Twitter)
जोहान्सबर्ग, 19 मार्च| साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा है कि वह अपने कप्तान क्विंटन डी कॉक के साथ अलगाव में रहना पसंद करेंगे। इस समय पूरा विश्व कोरोनावायरस से जूझ रहा है जिसने अभी तक 9,000 लोगों की जान ले ली हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो स्टेन के हवाले से लिखा है, "मैं डी कॉक जैसे शख्स के साथ अलगाव में रहना पसंद करूंगा।"
अपनी इस पंसद का कारण बताते हुए स्टेन ने कहा कि डी कॉक एक अच्छे बाबर्ची हैं और उनके साथ रहने से उन्हें मछली पकड़ने के वीडियो देखने का समय मिलेगा।
उन्होंने कहा, "वह मेरे विश्व के पसंदीदा लोगों में से हैं। अगर आप उनके होटल के कमरे में जाएंगे तो वो या तो मछली पकड़ने की तैयारी में लगे होंगे या फिर खाना बनाने के वीडियो देख रहे होंगे। जब आप उनके घर पर जाएंगे तो वह यही काम कर रहे होंगे।"