दिल्ली कैपिटल्स वुमेन (Mumbai Indians Women) ने सोमवार (20 मार्च) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस वुमेन (Mumbai Indians Women) को 9 विकेट से हरा दिया। सात मैच में पांचवीं जीत के साथ दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में मुंबई को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। बता दें कि टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में सीधा प्रवेश करेगी। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस का एक-एक लीग मैच अभी बाकी है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई। पूजा वस्त्रकर ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर और इस्सी वोंग ने 23-23 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए मरिजैन कैप, शिखा पांडे और जेस जॉनसन ने 2-2 और अरुंधति रेड्डी ने 1 विकेट हासिल किया।