इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्डस को आगामी महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके साथ भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी टीम मेंटर और बॉलिंग कोच की दोहरी भूमिका में हैं, जबकि देविका पलशिकार को बल्लेबाजी कोच के रूप में साइन किया गया है और तृप्ति चंदगडकर भट्टाचार्य टीम मैनेजर हैं।
उन्होंने कहा, मुझे चार्लोट एडवर्डस, झूलन गोस्वामी, और देविका पलशिकार का एमआई वनफैमिली में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। खेल में अधिक से अधिक महिलाओं को देखना अद्भुत है। यह भारत में महिलाओं के खेल के लिए एक रोमांचक समय है।
मुंबई इंडियंस के मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, मुझे यकीन है कि चार्लोट के शानदार नेतृत्व के तहत और मेंटर झूलन और हमारे बल्लेबाजी कोच देविका के समर्थन के साथ, हमारी महिला टीम मुंबई इंडियंस की प्रतिष्ठित विरासत को बनाएगी और आगे बढ़ाएगी। मैं अपने कोचों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं और पूरी टीम इस बेहद रोमांचक यात्रा पर आगे बढ़ रही है।