वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ WTC 2023 का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया बन गया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया दुनिया की पहली टीम बन गई है जिसने आईसीसी के सारे खिताब जीते है। भारत अपनी दूसरी पारी में 63.3 ओवर में 234 के स्कोर पर सिमट गयी।
दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने गलत शॉट खेलकर अपने विकेट खोये। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 469 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गया था। वहीं भारत अपनी पहली पारी में 296 के स्कोर पर सिमट गया था। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 8 विकेट खोकर 270 रन के स्कोर पर घोषित कर दी थी।
5वें दिन भारत ने कल के स्कोर 40 ओवर में 3 विकेट खोकर 164 रन से आगे खेलना शुरू किया। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने बड़े ध्यान से धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। पारी का 47वां ओवर करने आये स्कॉट बोलैंड ने विराट को तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। स्लिप में स्मिथ ने हवा में छलांग लगाते हुए उनका शानदार कैच पकड़ा। कोहली ने 78 गेंद में 7 चौको की मदद से 49 रन बनाये। उन्होंने रहाणे के साथ 86 (157) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर रवींद्र जडेजा आये। हालांकि बोलैंड ने उसी ओवर की 5वीं गेंद पर 0 के स्कोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी के हाथों कैच आउट करवा दिया। बोलैंड ने भारत को एक ही ओवर में दो बड़े झटके दे दिए।