भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल केनिंगटन ओवल, लंदन में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) शानदार लय में नजर आये। उन्होंने दूसरे सेशन की शुरुआत में खतरनाक दिख रहे मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) को बेहतरीन गेंद डालते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया।
शमी जब लंच के बाद दूसरा और पारी का 25वां ओवर लेकर आये। उन्होंने ओवर की पहली गेंद फुल और आउटसाइड ऑफ डाली, यह हाफ वॉली गेंद थी। लाबुशेन ने इस पर ड्राइव मारने की कोशिश की लेकिन गेंद टप्पा खाके तेजी से उछली और वो गेंद को मिस कर गए। वहीं गेंद ने ऑफ स्टंप को उड़ा दिया। लाबुशेन ने 62 गेंद में 3 चौको की मदद से 26 रन बनाये।
SHAMMMIIIIIII
— Gøwtham (@Gowthiss) June 7, 2023
What a delivery to get the wicket of Labuschagne #WTCFinal2023 | #WTCFinal | #INDvsAUS | #shami pic.twitter.com/qFLy9qDPY0
शमी से पहले सिराज ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को 0 के स्कोर पर आउट कर दिया था। वहीं लंच से कुछ देर पहले शार्दुल ठाकुर ने खतरनाक दिख रहे डेविड वॉर्नर को आउट कर दिया। वॉर्नर ने 60 गेंद का सामना करते हुए 8 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रलिया ने पहले सेशन में 23 ओवर में 2 विकेट खोकर 73 रन बनाये थे।