वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अपनी स्थिति बहुत मजबूत कर ली है। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में दूसरे दिन 121.3 ओवरों में 469 के स्कोर पर सिमट गया था। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 38 ओवरों में 5 विकेट खोकर और 151 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। भारतीय टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 318 रन पीछे है।
पहले दिन के स्कोर 85 ओवर में 3 विकेट 327 रन से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रलिया टीम की तरफ से ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने आक्रामक रुख अपनाये रखा। दूसरे दिन का पहला ओवर करने आये मोहम्मद सिराज की दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका जड़ते हुए अपना शतक पूरा किया। ये टेस्ट क्रिकेट में उनका 31वां अर्धशतक है। वहीं 89वां ओवर करने आये मोहम्मद शमी की दूसरी गेंद पर चौका जड़ते हुए 150 रन पूरे किये। इसके बाद 92वां ओवर करने आये सिराज ने पहली गेंद शार्ट और लेग स्टंप पर डाली और हेड इसको अच्छे से पुल नहीं कर सके। वहीं गेंद ग्लव्स से टकराते हुए विकेटकीपर केएस भरत के पास चली गयी।
हेड ने 174 गेंद में 25 चौके और एक छक्के की मदद से 163 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ चौथे विकेट के लिए 285 (408) रन की साझेदारी निभाई। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर कैमरून ग्रीन आये। हालांकि वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए और 95वां ओवर करने आये शमी की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। ग्रीन ने 7 गेंद में एक चौके की मदद से 6 रन बनाये। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर एलेक्स केरी आये। हालांकि थोड़ी देर बाद 99वां ओवर करने आये शार्दुल ठाकुर ने स्टीव को बोल्ड कर दिया। उन्होंने आउट होने से पहले 268 गेंद में 19 चौको की मदद से 121 रन की शतकीय पारी खेली। ये उनके टेस्ट करियर का 31वां शतक है। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर मिचेल स्टार्क आये।