Advertisement
Advertisement
Advertisement

WTC Points Table: पाकिस्तान खिसकी नंबर 4 पर, जानें कहां है भारत?

wtc points table 2022 में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली गई सीरीज के बाद बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया से 1-0 से सीरीज हारकर पाकिस्तान की टीम चौथे नंबर पर खिसक गई है।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap March 25, 2022 • 19:12 PM
WTC POINT TABLE wtc points table 2022 india
WTC POINT TABLE wtc points table 2022 india (wtc points table 2022)
Advertisement

World Test Championship India: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से अपने नाम कर ली है। इस टेस्ट सीरीज हार के बाद पाकिस्तान की टीम ICC WTC POINT TABLE में लुड़क कर चौथे नंबर पर आ गई है। वहीं WTC Points Table में टीम इंडिया ने छलांग लगाई है। 6 जीत, 58.33 विन परसेंटेज और 77 प्वाइंट के साथ टीम इंडिया तीसरे नंबर पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर 1 पर काबिज है। 

ऑस्ट्रेलिया 75 विन परसेंटेज और 72 प्वाइंट के साथ नंबर 1 पर है। ऑस्ट्रेलिया टीम ने पाकिस्तान को उसके ही घर में सीरीज हराई है ऐसे में अंकतालिका में उनका दबदबा रहना स्वाभाविक है। वहीं नंबर 2 पोजिशन पर साउथ अफ्रीका की टीम है। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को अपने घर में 2-1 से टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी थी।

Trending


इंडिया को हराने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम 60 प्रतिशत विन परसेंटेज और 36 अंकों के साथ फिलहाल दूसरे नंबर पर है। wtc points table में इंग्लैंड टीम की हालत सबसे ज्यादा पतली है। इंग्लिश टीम 9वें नंबर पर सबसे नीचे है। इंग्लैंड टीम का विन परसेंटेज 13.63 का है।

मालूम हो कि ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा खिताब है जिसके लिए टीम मैदान पर दम लगा रही हैं। इससे पहले 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे।

यह भी पढ़ें: कौन है 9 साल की बच्ची जिसका खर्चा उठा रहे हैं विराट कोहली?


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement