5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के चौथे मैच में भारत ने ज़िम्बाब्वे को10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज पर 3-1 से अपना कब्जा जमा लिया। मैच में भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस 10 विकेट की शानदार जीत में जायसवाल ज्यादा आक्रामक रहे। इन दोनों बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड भी बनाये जिनके बारे में हम आपको बताएंगे।
पहले बल्लेबाजी करते ज़िम्बाब्वे ने हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने मैच को 15.2 ओवर में बिना विकेट खोये 156 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। बाएं हाथ के जायसवाल ने 53 गेंद का सामना करते हुए 13 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 93 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गिल ने 39 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
Jaiswal - 93* (53).
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 13, 2024
Gill - 58* (39).
INDIA SMASH 156/0 IN 15.2 OVERS TO WIN THE SERIES AGAINST ZIMBABWE AFTER BEING 0-1. pic.twitter.com/Vd7uyYWLjY
Indians to remain Unbeaten in 90s (T20I)
— (@Shebas_10dulkar) July 13, 2024
90* - Virat Kohli vs AUS (2016)
94* - Virat Kohli vs WI (2019)
93* - Yashasvi Jaiswal vs ZIM (Today)*#INDvsZIM
बिना विकेट खोए 150 से अधिक रन का सफल पीछा