England Women vs India Women, One-off Test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की बैटर यास्तिका भाटिया ने (Yastika Bhatia) ने रविवार (12 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में एकमात्र टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इतिहास रच दिया। वह दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने एतेहासिक लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट शतक लगाया है। यास्तिका ने 145 गेंदों में अपना शतक पूरा किया
इसके अलावा वह दूसरी भारतीय क्रिकेटर (पुरुष/महिला) बन गई हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर शतक जड़ने का कारनामा किया है। इससे पहले 1996 में सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 131 रन की पारी खेली थी। वह गांगुली का डेब्यू टेस्ट मैच था।
वह भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तीसरी या चौथी पारी में शतक जड़ने का कारनामा किया है। इससे पहले साल 1985 में लखनऊ के खिलाफ न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में संध्या अग्रवाल ने 98 रन बनाए थे।