Shreyas Iyer को क्लीन बोल्ड कर बच्ची रह गई दंग, VIDEO देख नहीं रुकेगी हंसी (Image Source: Instagram)
भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद श्रेयस अय्यर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच उनसे जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
दरअसल, भारत की टी20 टीम का नया कप्तान बनने के एक दिन बाद श्रेयस अय्यर मुंबई में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में बॉक्स क्रिकेट का भी आयोजन किया गया, जहां अय्यर ने कुछ युवा प्रशंसकों के साथ क्रिकेट खेला। इसी दौरान यह मजेदार पल देखने को मिला।
बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन सामने गेंदबाजी कर रही एक छोटी बच्ची ने उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया। गेंद उनके बल्ले को पार करते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई और श्रेयस क्लीन बोल्ड हो गए।