IND vs AFG: टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने शनिवार (20 जून) को भारत के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
बता दें कि भारतीय टीम पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है।
…

भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं और नितीश कुमार रेड्डी,हर्ष दुबे औऱ प्रसिद्ध कृष्णा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और केएल राहुल बाहर गए हैं। राहुल को इस मुकाबले में आराम दिया गया है।
मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन में आए हैं औऱ बिलाल समी, नंगेलिया खरोटी, सेदीकुल्लाह अटल और मोहम्मद सलीम सेफी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
टीमें:
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव